Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Jamshedpur Development News: न्यूज 26 की खबर का असर , मानगो चौक और एमजीएम गोलचक्कर पर गड्ढों की मरम्मत शुरू

Jamshedpur Development News:  जमशेदपुर के पुराने एमजीएम गोलचक्कर और मानगो चौक के पास सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों के मामले में न्यूज 26 का बड़ा असर देखने को मिला है. खबर दिखाए जाने के ठीक एक हफ्ते बाद आखिरकार संबंधित प्रबंधन और प्रशासन की नींद टूट गई है. प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए प्रभावित सड़क पैच पर गड्ढे भरने और मरम्मत का कार्य आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया है.


न्यूज 26 ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व हमारी टीम ने पुराने एमजीएम गोलचक्कर और मानगो की ओर जाने वाले व्यस्त मार्ग पर बने गहरे गड्ढों की समस्या को प्रमुखता से उजागर किया था. विजुअल्स और ग्राउंड रिपोर्ट के जरिए यह दिखाया गया था कि किस तरह रोज हजारों राहगीर और वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर यहां से गुजरने को मजबूर हैं. खबर प्रसारित होने के बाद स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन पर दबाव बनाया था.

आखिकार धरातल पर  तेजी से शुरू हुआ निर्माण कार्य
खबर का असर होते ही कंपनी प्रबंधन और संबंधित ठेकेदारों ने उस प्रभावित हिस्से को बैरिकेड्स लगाकर कवर कर दिया है. सड़क के जर्जर पैच को दुरुस्त करने के लिए गिट्टी और कंक्रीट भरने का काम तेजी से चल रहा है. इस पैच वर्क के शुरू होने से फिलहाल उस रूट पर यातायात को व्यवस्थित किया जा रहा है ताकि काम के दौरान किसी तरह का हादसा न हो.

सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल: क्या इस बार टिक पाएगी सड़क?
स्थानीय लोगों और राहगीरों के मन में अब भी काम की गुणवत्ता को लेकर संशय बना हुआ है. लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इस स्थान पर गड्ढों को भरने का काम खानापूर्ति के तौर पर किया गया था, लेकिन कुछ ही दिनों में गिट्टियां उखड़ गईं और सड़क फिर से दयनीय स्थिति में पहुंच गई थी. अब यह देखना बेहद अहम होगा कि इस बार कराया जा रहा मरम्मत कार्य कितना टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण साबित होता है.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !