Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Dhanbad News: धनबाद में मजदूर सम्मेलन, 12वें वेतन समझौते और वेज बोर्ड को लेकर उठी आवाज, केंद्र सरकार व कोल कंपनियों से जल्द पहल की मांग

Dhanbad News: जुबली हॉल में शुक्रवार को अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ की ओर से मजदूर सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूरों के साथ श्रमिक नेता और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन में मजदूरों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और उनके समाधान के लिए आगे की रणनीति पर विचार किया गया।


सम्मेलन में 12वें वेतन समझौते के गठन की मांग प्रमुखता से उठाई गई। श्रमिक नेताओं ने कहा कि मजदूर लंबे समय से अपने अधिकारों और उचित वेतन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मजदूर अपने हक की मांग कर रहे हैं, किसी तरह की भीख नहीं।

वेज बोर्ड जल्द लागू करने की मांग

श्रमिक नेताओं ने वेज बोर्ड को जल्द लागू करने की मांग करते हुए कहा कि मजदूरों के वेतन, सुविधाओं और अन्य अधिकारों को लेकर सरकार और कोल कंपनियों को गंभीरता से कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मजदूरों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाना जरूरी है।


अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के उपाध्यक्ष अंगद उपाध्याय ने कहा कि संगठन के लिए राष्ट्रहित, उद्योग हित और मजदूर हित हमेशा प्राथमिकता में रहे हैं। उन्होंने कहा कि उद्योगों की मजबूती के साथ मजदूरों के अधिकार, सम्मान और हितों की रक्षा भी जरूरी है। सम्मेलन के अंत में मजदूरों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया। साथ ही 12वें वेतन समझौते सहित अन्य मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने पर भी सहमति बनी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !