Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Imran Khan Health Update: इमरान खान की मेडिकल जांच के बाद कड़ी सुरक्षा में अदियाला जेल वापसी

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल से रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल वापस भेजे जाने की खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जेल लाया गया है. 


मेडिकल जांच के बाद जेल वापसी

रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान को अस्पताल से वापस लाकर जेल की सेल में शिफ्ट कर दिया गया. इससे पहले उन्हें सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की पीठ के आदेश के बाद आधी रात को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था.


सरकार की याचिका वापस लौटी

मामले में सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार कार्यालय ने सरकार की समीक्षा याचिका वापस लौटा दी थी. यह याचिका इमरान खान को अस्पताल भेजे जाने के फैसले के खिलाफ दायर की गई थी. फिलहाल इमरान खान की जेल वापसी को लेकर उपलब्ध जानकारी जेल सूत्रों और मीडिया रिपोर्टों पर आधारित है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !