Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Dhanbad News: Dhanbad News: सांसद ढुलू महतो के बयान पर भड़की कांग्रेस, कार्यकर्ताओं ने कतरास थाना चौक पर फूंका पुतला

Dhanbad News: धनबाद के बाघमारा में सांसद ढुलू महतो के बयान को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया. कतरास कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कतरास थाना चौक पर ढुलू महतो का पुतला जलाया. कांग्रेस नेताओं ने उनके बयान पर नाराजगी जताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की.


छाताबाद भू-धंसान को लेकर विवाद

छाताबाद में हुए भू-धंसान के बाद प्रभावित परिवारों की ओर से आशियाना बचाओ आंदोलन चलाया जा रहा है. प्रभावित लोग लगातार धरना देकर अपनी मांगों को लेकर विरोध जता रहे हैं. इसी मुद्दे को लेकर अब पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है.


धरने में पहुंचे थे कांग्रेस नेता

16 अगस्त को प्रभावितों के धरना स्थल पर मंत्री इरफान अंसारी, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू, बेरमो विधायक अनूप सिंह समेत कई कांग्रेस नेता पहुंचे थे. कांग्रेस नेताओं ने धरने के मंच से धनबाद सांसद ढुलू महतो पर निशाना साधा था.


बयान को लेकर बढ़ा विवाद

कांग्रेस नेताओं के धरना स्थल पर पहुंचने के बाद ढुलू महतो की ओर से भी बयान सामने आया. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ढुलू महतो ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से दिए बयान में धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस नेताओं को ‘चोर’ कहा. इसी बयान के विरोध में कतरास कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया.


थाना चौक पर जलाया पुतला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कतरास थाना चौक पर ढुलू महतो का पुतला दहन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व कतरास नगर कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अवध नारायण प्रसाद ने किया. इस दौरान कांग्रेस नेता अशोक प्रकाश लाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. कांग्रेस नेताओं ने ढुलू महतो से अपने बयान के लिए माफी मांगने की मांग की. उन्होंने कहा कि अगर माफी नहीं मांगी गई तो पार्टी की ओर से चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन जारी रखा जाएगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !