Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Jamshedpur News: जमशेदपुर समाहरणालय में आयोजित जन सुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

Jamshedpur News: जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जन सुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. लोगों ने राशन कार्ड, दुकान आवंटन, मंइयां सम्मान योजना, होमगार्ड बहाली, जमीन विवाद और आवास से जुड़ी शिकायतें रखीं.

इसके अलावा जलजमाव, मुख्य सड़कों की खराब स्थिति, अतिक्रमण और अन्य प्रशासनिक मामलों की शिकायत भी लोगों ने की. जन सुनवाई के दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति ने ई-ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने की मांग की. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियम के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

कई लोगों ने बीएलओ की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़ी समस्याएं भी बताईं. उपायुक्त ने अधिकारियों को इन शिकायतों की जांच कर उचित समाधान करने को कहा. उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्याएं सीधे सुनना और उनका समय पर समाधान करना है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और प्राथमिकता के आधार पर उनका निपटारा किया जाए.



उन्होंने कहा कि जिन मामलों का तुरंत समाधान संभव नहीं है, उनमें नियम के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाए. साथ ही आवेदकों को उनके मामले की प्रगति की जानकारी भी दी जाए. उपायुक्त ने कहा कि शिकायतों के पारदर्शी और समयबद्ध निपटारे से लोगों का प्रशासन पर भरोसा मजबूत होगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !