Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Jamshedpur News: मानगो से लापता 14 वर्षीय छात्र सुल्तानगंज-देवघर मार्ग पर सकुशल मिला, परिजनों ने जताई खुशी

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो-डिमना क्षेत्र से लापता 14 वर्षीय छात्र ऋषभ सिंह सकुशल मिल गया है. झारखंड न्यूज 26 पर खबर प्रसारित होने के बाद ऋषभ के मिलने की सूचना सामने आई, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली. परिजनों के अनुसार, ऋषभ 20 अगस्त की शाम करीब 4 बजे ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था. इसके बाद वह घर नहीं लौटा था. उसकी तलाश के लिए परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से मदद की अपील की थी.

सुल्तानगंज-बाबा बैद्यनाथ धाम मार्ग पर मिला ऋषभ
परिवार के मुताबिक, शुक्रवार शाम ऋषभ के सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले पैदल मार्ग पर सकुशल मिलने की जानकारी मिली. ऋषभ फिलहाल सुरक्षित है और बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण करने के बाद घर लौटेगा.

खबर प्रसारित होने के बाद लोगों ने की मदद
ऋषभ के लापता होने की खबर सामने आने के बाद झारखंड न्यूज 26 ने मामले को प्रमुखता से प्रसारित किया. खबर के जरिए ऋषभ की पहचान, कपड़े और संपर्क नंबर की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई. इसके बाद परिवार को ऋषभ के संबंध में जानकारी मिलने में मदद मिली.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !