Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Jharkhand High Court: स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक भर्ती मामले में फैक्ट फाइंडिंग कमीशन की सुनवाई, प्रार्थियों को दावों के लिए दो हफ्ते की अंतिम मोहलत

Jharkhand High Court: स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2016 से जुड़ी नियुक्ति मामले में शनिवार को फैक्ट फाइंडिंग कमीशन ने ऑनलाइन सुनवाई की. सेवानिवृत्त जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई सुनवाई के दौरान कुछ प्रार्थियों ने नियुक्ति से जुड़े अपने दावे और जरूरी जानकारी कमीशन के सामने रखी.


दावे पेश करने का अंतिम मौका

फैक्ट फाइंडिंग कमीशन ने सभी प्रार्थियों को अपना दावा प्रस्तुत करने के लिए दो सप्ताह का अंतिम समय दिया है. कमीशन ने स्पष्ट किया कि तय समय के बाद किसी भी प्रार्थी का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा. प्रार्थियों को यह बताना होगा कि वे नियुक्ति के लिए किस आधार पर योग्य हैं और उनकी श्रेणी में उनसे कम अंक पाने वाले किस अभ्यर्थी का चयन हुआ है. इसके साथ ही उन्हें अपने प्राप्त अंकों की जानकारी भी देनी होगी.


12 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

मामले में अगली ऑनलाइन सुनवाई 12 सितंबर को होगी. शनिवार की सुनवाई में याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता शेखर प्रसाद गुप्ता, राजेश कुमार, अमृतांश वत्स, शुभम मिश्रा समेत अन्य वकीलों ने अपना पक्ष रखा.


कमीशन को मिला तीन महीने का अतिरिक्त समय

इस मामले में हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने मीना कुमारी और अन्य से जुड़े 257 याचिकाओं पर फैसला सुनाया था. अदालत ने फैक्ट फाइंडिंग कमीशन को मामले की जांच कर तीन महीने के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था. कमीशन की अध्यक्षता हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस गौतम कुमार चौधरी को सौंपी गई है.

निर्धारित समय पूरा होने के बाद न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने कमीशन को जांच रिपोर्ट तैयार करने के लिए तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !