Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Giridih News: छात्र आंदोलन पर फिर सियासत गरम, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा:– लाठी और मारपीट से दबाई जा रही छात्रों की आवाज

Giridih News: गिरिडीह में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि गिरिडीह, रांची और हजारीबाग में छात्रों के विरोध के दौरान हुई घटनाएं चिंता का विषय हैं. मरांडी ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है.


छात्रों के साथ मारपीट पर उठे सवाल

बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि छात्रों के आंदोलन को रोकने के लिए पहले से रणनीति बनाई गई थी. उन्होंने कहा कि जहां छात्र सरकार के खिलाफ अपनी बात रखने पहुंच रहे हैं, वहां उनके साथ मारपीट की जा रही है और विरोध करने से रोका जा रहा है.


पुतला दहन को बताया लोकतांत्रिक विरोध

मरांडी ने कहा कि पुतला दहन भी विरोध जताने का एक लोकतांत्रिक तरीका है. ऐसे कार्यक्रम में शामिल छात्रों को रोकना और उनके साथ मारपीट करना सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है. उन्होंने कहा कि विपक्ष छात्रों के साथ खड़ा है और उनकी आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा.


परीक्षा मामले में सीबीआई जांच की मांग

परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर मरांडी ने कहा कि विपक्ष ने किसी परीक्षा को रद्द करने की मांग नहीं की है. उनके मुताबिक, विपक्ष की मांग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की है. उन्होंने जांच सीबीआई से कराने की मांग की, ताकि सच्चाई सामने आ सके.


बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि दोषी किसी भी दल, पद या प्रभाव से जुड़ा हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. मरांडी ने सरकार से छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करने की मांग की.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !