Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Jharkhand Police Promotion: गैलेंट्री अवॉर्ड ने बदली 2018 बैच के पांच दारोगा की रैंक, बने इंस्पेक्टर

Jharkhand Police Promotion: झारखंड पुलिस के 2018 बैच के पांच दारोगा को वीरता के लिए मिले गैलेंट्री अवॉर्ड का लाभ मिला है. नक्सल ऑपरेशन में साहस और बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इन अधिकारियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर बनाया गया है.

नक्सल ऑपरेशन में दिखाया था साहस
वर्ष 2018 में झारखंड में कुल 2650 दारोगा की बहाली हुई थी. इनमें कई अधिकारियों को नक्सल विरोधी अभियानों में तैनात किया गया था. वर्ष 2021-22 में नक्सल ऑपरेशन के दौरान इन पांच अधिकारियों ने उल्लेखनीय साहस दिखाया. उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

पांचों अधिकारियों को मिला प्रमोशन
प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में रौशन कुमार सिंह, विश्वजीत कुमार सिंह, कुंदन कुमार, अर्जुन कुमार सिंह और प्रभात शामिल हैं. इन सभी को नक्सल ऑपरेशन में शामिल होने की संबंधित तिथि से ही प्रमोशन का लाभ दिया गया है. अब ये अधिकारी इंस्पेक्टर के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे.

बाकी अफसरों से पहले मिली तरक्की
2018 बैच के अधिकांश दारोगा अभी भी उसी पद पर कार्यरत हैं. सामान्य प्रक्रिया के तहत उन्हें इंस्पेक्टर बनने में अभी करीब तीन साल या उससे अधिक समय लग सकता है. वहीं, गैलेंट्री अवॉर्ड मिलने के कारण इन पांच अधिकारियों को समय से पहले प्रमोशन मिला है. इससे पुलिस विभाग में उनके साथियों के बीच भी खुशी का माहौल है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह का आउट ऑफ टर्न प्रमोशन फील्ड में काम कर रहे जवानों और अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा. इससे यह संदेश भी जाता है कि उग्रवाद और अपराध के खिलाफ जोखिम उठाकर बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को विभाग सम्मान के साथ करियर में आगे बढ़ने का अवसर भी देता है.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !