Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Ranchi News: छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर संजय सेठ का सरकार पर हमला, राहुल गांधी से मांगा जवाब

Ranchi News: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सेठ ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस कार्रवाई की तुलना आपातकाल के दौर से करते हुए आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।


संजय सेठ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता में देश से पहले कांग्रेस और पार्टी से पहले उनका परिवार आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार गठबंधन के सहारे चल रही है और इसी वजह से राहुल गांधी पूरे मामले पर चुप हैं।

CID जांच पर भी उठाए सवाल, पूर्व JPSC अध्यक्ष के पत्र का किया जिक्र

संजय सेठ ने कहा कि देश की न्यायिक व्यवस्था मजबूत है और अदालत भी पूरे मामले पर नजर रख रही है। उन्होंने JPSC-JSSC से जुड़े मामले में चल रही CID जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि अरुण कुमार के खिलाफ CID के पास पर्याप्त सबूत होने के बावजूद पिछले चार वर्षों से उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में कई प्रभावशाली लोग शामिल हैं और इसी वजह से पूरे प्रकरण की CBI जांच की मांग लगातार उठ रही है।


संजय सेठ ने पूर्व JPSC अध्यक्ष नीलिमा केरकेट्टा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केरकेट्टा ने वर्ष 2024 में परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार को पत्र लिखा था, लेकिन इसके बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने प्रतिबंधित कंपनी TDPL को परीक्षा से संबंधित काम का ठेका दिए जाने पर भी सवाल खड़े किए और पूरे मामले की जांच की मांग दोहराई।

लाठीचार्ज करने वालों पर FIR की मांग

संजय सेठ ने राहुल गांधी को रांची आकर आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत करने की चुनौती दी। उन्होंने मांग की कि लाठीचार्ज की घटना के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों के वीडियो फुटेज की जांच की जाए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने राहुल गांधी से मुख्यमंत्री से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कराने या फिर झारखंड सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की मांग की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !