Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Ranchi Airport News: दिल्ली से रांची पहुंची एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ग्राउंडेड, इमरजेंसी ऑक्सीजन सिस्टम में मिली थी खराबी

Ranchi Airport News: दिल्ली से रांची पहुंची एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को तकनीकी जांच के बाद बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रोक दिया गया. विमान में इमरजेंसी ऑक्सीजन की सप्लाई तय मानक से कम मिली थी. सुरक्षा को देखते हुए विमान को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई.

जांच में सामने आई गड़बड़ी
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX 1046 रविवार सुबह करीब 9:05 बजे दिल्ली से रांची पहुंची थी. यात्रियों के उतरने के बाद विमान की नियमित जांच की गई. जांच के दौरान इंजीनियरिंग टीम को इमरजेंसी ऑक्सीजन सिस्टम में कमी मिली. यह सिस्टम यात्रियों और क्रू की सुरक्षा के लिए जरूरी होता है.

गड़बड़ी सामने आने के बाद इंजीनियरिंग टीम ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरपोर्ट प्रशासन को इसकी जानकारी दी. इसके बाद विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया.

ऑक्सीजन सिस्टम ठीक करने में लगा समय
एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार, विमान में ऑक्सीजन भरने और पूरे सिस्टम की जांच करने में करीब ढाई से तीन घंटे लगते हैं. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए तकनीकी जांच पूरी होने तक विमान को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई. एयरपोर्ट पर यात्रियों को अनाउंसमेंट के जरिए इसकी जानकारी दी गई.



यात्रियों के लिए नाश्ते और रिफंड की व्यवस्था
फ्लाइट में देरी के कारण रांची से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. एयरलाइन की ओर से यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर नाश्ता और चाय-कॉफी की व्यवस्था की गई. जिन यात्रियों को जरूरी काम से दिल्ली जाना था, उन्हें दूसरी उपलब्ध फ्लाइट में सीट देने का विकल्प दिया गया. इसके अलावा टिकट कैंसिल कराने पर पूरा रिफंड लेने की सुविधा भी दी गई. तकनीकी जांच और ऑक्सीजन सिस्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विमान को करीब दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना करने की तैयारी थी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !