Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Chaibasa News: चाईबासा के रो-रो डैम में नहाने के दौरान डूबा संत जेवियर का छात्र, 48 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद मिला शव

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रो-रो नदी डैम में डूबे 12 वर्षीय मासूम छात्र गणेश सोय का शव दो दिनों के गहन खोज अभियान के बाद बरामद कर लिया गया है। शुक्रवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में समाए छात्र की तलाश में पुलिस, स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण लगातार जुटे हुए थे। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार शव को पानी से बाहर निकाला गया, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

दोस्तों के साथ नहाने गया था छात्र
मिली जानकारी के अनुसार, गणेश सोय शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ रो-रो नदी डैम में नहाने गया था। इसी दौरान वह अनजाने में गहरे पानी की तरफ चला गया और डूबने लगा। साथ गए दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास करते हुए शोर भी मचाया, लेकिन देखते ही देखते वह पानी के आगोश में ओझल हो गया। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आशंका व्यक्त की जा रही थी कि शव पानी के नीचे चट्टानों में फंसा हुआ है, जिसकी वजह से सर्च ऑपरेशन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

संत जेवियर स्कूल में पढ़ता था गणेश,
मृतक गणेश सोय मूल रूप से जगन्नाथपुर प्रखंड के सोसोपी गांव का रहने वाला था और चाईबासा के सुफलसाई में रहकर संत जेवियर स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ाई करता था। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया है। इस दुखद घटना के बाद सोसोपी गांव और सुफलसाई में मातम छाया हुआ है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि रो-रो डैम के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !