Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Chakulia News: चाकुलिया में 26 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म, झाड़ग्राम के दो युवकों पर प्राथमिकी दर्ज

Chakulia: पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले के दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

पहचान के युवक ने जंगल में बुलाया
पीड़िता के मुताबिक, झाड़ग्राम जिले के चांदुआ गांव निवासी छोटू मुर्मू से उसकी करीब दो साल से पहचान थी. आरोप है कि 21 अगस्त की शाम छोटू उसे चाकुलिया थाना क्षेत्र से लगे चांदुआ जंगल की ओर ले गया. पीड़िता का आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद छोटू ने अपने एक परिचित कांग्रेस मुर्मू को भी बुला लिया. इसके बाद दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. चांदुआ जंगल पश्चिम बंगाल और चाकुलिया थाना क्षेत्र की सीमा के पास स्थित बताया गया है.

विरोध करने पर मारपीट का आरोप
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने दोनों युवकों का विरोध किया. इस दौरान उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की गई. किसी तरह वहां से निकलने के बाद वह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी.

परिजनों के साथ थाना पहुंची पीड़िता
अगले दिन शनिवार को परिवार के लोग युवती को लेकर चाकुलिया थाना पहुंचे. यहां पीड़िता के बयान के आधार पर छोटू मुर्मू और कांग्रेस मुर्मू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच भी कराई है.

आरोपियों के गांव पहुंची पुलिस
दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम झाड़ग्राम स्थित उनके गांव भी पहुंची. हालांकि, दोनों वहां नहीं मिले. पुलिस अब उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. चाकुलिया पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में नाराजगी है. स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !