Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Bihar News: शेखपुरा में मामूली विवाद के दौरान जानलेवा हमला, राशन लेने गए युवक पर तलवार और छूरे से वार, हालत गंभीर

Bihar News: बिहार के शेखपुरा जिला स्थित अरियरी थाना क्षेत्र के नवीनगर ककड़ार गांव में मामूली विवाद के बाद एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि कुछ लोगों ने युवक पर तलवार और छूरे से हमला कर दिया. घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया.


दुकान पर हुआ विवाद

पीड़ित के पिता मोहम्मद सनोवर के अनुसार, उनका बेटा अल्तमश घर का राशन और खाने-पीने का सामान लेने दुकान गया था. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि असगर के बेटे सहान और उसके साथियों ने तलवार और छूरा निकालकर अल्तमश पर हमला कर दिया.


सिर और गर्दन पर गंभीर चोट

परिजनों के मुताबिक, हमले में अल्तमश के सिर, आंख के पास और गर्दन पर चोट लगी है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. सड़क पर घायल हालत में पड़े युवक को स्थानीय लोगों ने देखा. इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और उसे सदर अस्पताल ले जाया गया. सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पावापुरी रेफर कर दिया. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.


पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं. हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर से पुष्टि होना बाकी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !