Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Jamshedpur Chain Snatching: उलीडीह में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, मंदिर जा रही महिला के गले से ढाई लाख की चेन झपटी

Jamshedpur Chain Snatching: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित शर्मा लाइन में रविवार सुबह करीब 9:10 से 9:25 बजे के बीच चेन स्नेचिंग की वारदात हुई. घटना होटल जगदंबा के समीप शिव मंदिर के पास की है. पीड़िता की पहचान कांति देवी के रूप में हुई है. वह दूसरी महिला के साथ पूजा करने के लिए शिव मंदिर जा रही थीं.



इसी दौरान ब्लू अपाचे बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे. बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने कांति देवी के गले से करीब 2.5 लाख रुपये की सोने की चेन झपट ली. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार से डिमना रोड की ओर फरार हो गए.




घटना पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं. 




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !