Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Japan Earthquake: रात में अचानक कांपी जमीन, टोक्यो में 5.9 तीव्रता का भूकंप

Japan Earthquake: जापान के पूर्वी हिस्से में रविवार तड़के तेज भूकंप आया. इसकी तीव्रता 5.9 बताई गई है. भूकंप के झटके राजधानी टोक्यो समेत कई शहरों में महसूस किए गए. जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक इसका केंद्र इबाराकी प्रांत में था. भूकंप करीब 70 किलोमीटर की गहराई में आया. इस भूकंप के बाद सुनामी का कोई बड़ा खतरा नहीं बताया गया है. शुरुआती जानकारी में किसी की मौत या बड़े नुकसान की खबर नहीं है.


रात में अचानक हिलने लगी जमीन

भूकंप स्थानीय समय के अनुसार रात करीब दो बजे के बाद आया. उस समय ज्यादातर लोग सो रहे थे. झटके महसूस होते ही लोगों के मोबाइल पर इमरजेंसी अलर्ट भेजे गए. अचानक अलार्म बजने से कई लोग डर गए और घरों से बाहर निकल आए. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण यानी USGS ने शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 5.8 बताई थी. बाद में जापान की मौसम एजेंसी ने इसे 5.9 बताया.


टोक्यो के करीब 460 घरों की बिजली गई

भूकंप के बाद टोक्यो के कुछ इलाकों में बिजली चली गई. करीब 460 घरों में बिजली सप्लाई बंद होने की जानकारी सामने आई है. बिजली बहाल करने का काम जारी है. जापानी सरकार ने भी स्थिति पर नजर रखने के लिए विशेष टीम बनाई है. यह टीम नुकसान की जानकारी जुटा रही है. साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की जा रही है.


भूकंप से एक दिन पहले भारी बारिश

पूर्वी जापान में भूकंप से एक दिन पहले भी मौसम ने परेशानी बढ़ाई थी. शनिवार को टोक्यो और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई थी. इटाबाशी इलाके में सिर्फ एक घंटे में 120 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. बारिश के कारण कई सड़कें पानी में डूब गई थीं. इसके बाद कांतो क्षेत्र में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया था.


पिछले महीने भी आया था बड़ा भूकंप

जापान में पिछले महीने भी तेज भूकंप आया था. दक्षिणी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो में आए इस भूकंप की तीव्रता 7.1 बताई गई थी. इस आपदा में 38 लोगों की मौत और 360 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई थी. 1,500 से ज्यादा घरों के गिरने की भी बात सामने आई थी. पिछली घटना को देखते हुए प्रशासन इस बार भी सतर्क है. प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है. फिलहाल 5.9 तीव्रता वाले भूकंप के बाद सुनामी की कोई बड़ी चेतावनी नहीं है. प्रशासन नुकसान की जानकारी जुटा रहा है और हालात पर नजर रखी जा रही है.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !