Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Ranchi Crime News: रांची के मोरहाबादी में बंद ज्वेलरी दुकान से सोना-चांदी और नगदी की चोरी, डीवीआर भी ले गए चोर

Ranchi Crime News: रांची के मोरहाबादी इलाके में एक सोना-चांदी की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है. चोरों ने दुकान से करीब डेढ़ किलो चांदी, 15 ग्राम सोना और 70 हजार रुपये नकद चुरा लिए. घटना अंतु चौक के पास संजय कुमार के मकान में चल रही दुकान में हुई.

बताया गया कि 13 से 19 अगस्त के बीच दुकान बंद थी. इसी दौरान चोरों ने दुकान को निशाना बनाया. चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया. इसके बाद डीवीआर भी अपने साथ ले गए. 20 अगस्त को सुनील सोनी ने दुकान खोली. अंदर सामान बिखरा देखकर उन्हें चोरी का पता चला. जांच करने पर दुकान से सोना, चांदी और नकदी गायब मिली.



इसके बाद सुनील सोनी के बेटे अभय सोनी ने बरियातू थाना में शिकायत दर्ज कराई. अभय ने पुलिस से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने की मांग की है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. आसपास के कैमरों के फुटेज की मदद से चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !