Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Ranchi News: इथेनॉल वाले पेट्रोल और महंगी चीनी पर इरफान अंसारी ने केंद्र को घेरा, बोले:- महंगाई के बीच जनता, किसान और वाहन मालिकों के हितों का भी ध्यान रखे सरकार

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण और चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इन फैसलों का असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। एक तरफ वाहन मालिक माइलेज और ईंधन की अनुकूलता को लेकर चिंतित हैं, तो दूसरी ओर महंगी चीनी से घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है।


इरफान अंसारी ने कहा कि पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा बढ़ने के बाद वाहन मालिकों के बीच गाड़ियों की अनुकूलता और माइलेज को लेकर चिंता बढ़ी है। वहीं, चीनी के दाम बढ़ने से रसोई का खर्च भी बढ़ रहा है। उन्होंने सवाल किया कि केंद्र सरकार की ऐसी नीतियों से आखिर सबसे ज्यादा फायदा किसे मिल रहा है।


किसानों को मिले उपज का सही दाम

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार को ऐसी व्यवस्था तैयार करनी चाहिए, जिसमें किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और आम लोगों को जरूरी खाद्य सामग्री वाजिब कीमत पर उपलब्ध हो। उन्होंने यह भी कहा कि वाहन मालिकों को अपनी गाड़ी की जरूरत और क्षमता के मुताबिक ईंधन चुनने का विकल्प मिलना चाहिए।

महंगाई के बीच आम लोगों की परेशानी बढ़ने का आरोप

इरफान अंसारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता पहले से ही महंगाई का सामना कर रही है। ऐसे में नीतिगत फैसलों का बोझ आम लोगों पर नहीं बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को किसी भी नीति पर फैसला लेते समय गरीबों, किसानों और वाहन मालिकों के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनता की रसोई पर बढ़ता बोझ विकास के दावों पर भी सवाल खड़ा करता है। इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार से इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल और चीनी की कीमतों से जुड़े फैसलों पर दोबारा विचार करने की मांग की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !