Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-06

Jamshedpur Janta Dal: जनता दल ने चलाया संपर्क समस्या समाधान अभियान, निवासियों की समस्या को जाना, समाधान का दिया आश्वासन

Jamshedpur Janta Dal: जमशेदपुर जनता दल (यूनाइटेड) मानगो थाना समिति के तत्वावधान में रविवार को मानगो डिमना रोड संकोसाई नंबर 1 के विभिन्न इलाकों में संपर्क समस्या समाधान अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व मानगो थाना समिति के महासचिव नीरज साहू ने किया.
इस अभियान में  पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत जिला के कई पदाधिकारी शामिल हुए,  नेताओं ने इलाके का सघन दौरा कर वहां की मूलभूत जनसमस्याओं का जायजा लिया.  
नेताओं ने स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद कर उनके क्षेत्र की साफ-सफाई, नाली सफाई, कचरा उठाओ, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, फोगिंग, बिजली आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की. इसके बाद नेताओं ने संकोसाई रोड नंबर 1 स्थित श्यामनगर, रामनगर के निचले हिस्से एवं तटीय इलाकों का भी दौरा किया.
वहां संवाद के क्रम में लोगों ने बताया कि पक्की नाली एवं सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वे लोग वंचित है साथ ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था नही होने के कारण उनका इलाका हर बारिश में जलमग्न हो जाता है, इसी इलाके में बिजली के पोल नहीं है, कई स्थानों पर बिजली के जर्जर और नंगे तार देखे गए जो हादसे का कारण बन सकते है.
 नेताओं ने सभी समस्याओं को सूचीबद्ध किया और स्थानीय निवासियों को विश्वास दिलाया कि जल्द ही सभी समस्याओं की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को देकर यथाशीघ्र समाधान की दिशा में पहल किया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !