Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-06

Saraikela DC agriculture advice: सरायकेला उपायुक्त ने गंजिया बैराज का किया निरीक्षण, किसानों को दी वाणिज्यिक खेती की सलाह

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने शनिवार को गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत गंजिया बैराज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना से वंचित ग्रामीण इलाकों को डीप एरिगेशन प्रणाली के तहत जोड़कर अधिक से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाया जाए।
उपायुक्त ने गंजिया बैराज क्षेत्र को एक संभावित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का सुझाव भी दिया और प्रखंड विकास पदाधिकारी को इस दिशा में संशोधित प्रस्ताव जिला मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने उपस्थित किसानों से संवाद किया और उन्हें पारंपरिक फसलों के साथ-साथ फल, फूल और सब्जियों की वाणिज्यिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी कर सकते हैं। जल संसाधनों का बेहतर और टिकाऊ उपयोग कृषि क्षेत्र में समृद्धि ला सकता है।

उपायुक्त ने किसानों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन उनकी उपज के लिए उचित बाजार और लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए ठोस कदम उठाएगा। इसके अलावा उन्होंने भंडारण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कोल्ड स्टोरेज निर्माण की योजना की जानकारी भी दी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सिंचाई सुविधा का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए किसानों को नियमित तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन दिया जाए ताकि क्षेत्र में कृषि विविधता और किसानों की आय के नए स्रोत विकसित हो सकें।

इस मौके पर गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी, सहायक अभियंता खरकई डिवीजन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !