Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-24

Adityapur News: आदित्यपुर वार्ड-15 में एक महीने से कचरे का ढेर, शिकायत करने पर प्रशासक के फोन काटने का आरोप

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-15 स्थित निर्मल नगर में करीब एक महीने से कचरा नहीं उठाए जाने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़कों और घरों के आसपास जमा कचरे से दुर्गंध फैल रही है और लोग सफाई व्यवस्था को लेकर नाराज हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सफाई को लेकर नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों के मुताबिक, लंबे समय से कचरा जमा रहने के कारण मक्खियों का प्रकोप भी बढ़ गया है।

बरसात में बीमारी का खतरा बढ़ने की चिंता
लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में कचरे और गंदगी की वजह से स्थिति और खराब हो गई है। आसपास जलजमाव और गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया और डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सफाई को लेकर नगर निगम कार्यालय और प्रशासक से कई बार संपर्क किया गया। सोमवार को एक स्थानीय निवासी ने प्रशासक को फोन कर वार्ड में सफाई नहीं होने की शिकायत की।

"पहले मुख्य सड़क की सफाई हो रही है"
शिकायतकर्ता के अनुसार, फोन पर प्रशासक ने बताया कि फिलहाल मुख्य सड़क की सफाई कराई जा रही है। इसके बाद वार्ड की सफाई की जाएगी। आरोप है कि बातचीत के दौरान प्रशासक ने यह कहते हुए फोन काट दिया कि "फोन पर शिकायत नहीं कर सकते"। दोबारा फोन करने पर कॉल रिसीव नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। बाद में व्हाट्सऐप के जरिए शिकायतकर्ता को सिर्फ इतना संदेश मिला कि "लोकेशन भेजिए, ट्रैक्टर जा रहा है"।



दो दिन में सफाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तो आम लोगों की परेशानी कौन सुनेगा। लोगों ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर वार्ड में तत्काल सफाई कराने की मांग की है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिनों के भीतर कचरा नहीं हटाया गया, तो वे उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां को सामूहिक ज्ञापन सौंपेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जनसंवाद पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !