Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-24

Gold Silver Price: सोने और चांदी के भाव में गिरावट, जाने आज का नया रेट

Gold Silver Price:  देशभर के सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के भाव में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के रेट में नरमी आई है. इस बदलाव के बाद कई शहरों में सोने की कीमत नए स्तर पर पहुंच गई है. 


बड़े शहरों में सोने के भाव में मामूली अंतर
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,63,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट सोने का भाव 1,49,640 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है. मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,63,080 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इन तीनों शहरों में 22 कैरेट सोना 1,49,490 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. अहमदाबाद, भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोने का रेट 1,63,130 रुपये प्रति 10 ग्राम है. यहां 22 कैरेट सोना 1,49,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. 

जयपुर, लखनऊ समेत अन्य शहरों में सोने का भाव
जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,63,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट सोने की कीमत 1,49,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी सोने के भाव में हल्की नरमी आई है. इन शहरों में 24 कैरेट सोना 1,63,080 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट सोने का भाव 1,49,490 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है.

चांदी के भाव में भी आई हल्की नरमी 
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी हल्की सुस्ती है. दिल्ली में आज चांदी 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है. बाजार के जानकारों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार और स्थानीय मांग में बदलाव का असर कीमतों पर पड़ रहा है. आने वाले दिनों में मांग के हिसाब से सोने और चांदी के भाव में और बदलाव देखने को मिल सकता है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !