Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-24

Jamshedpur News: जमशेदपुर में 64 अपराधियों पर CCA लगाने की तैयारी, पुलिस खंगाल रही आपराधिक रिकॉर्ड

Jamshedpur News: जमशेदपुर में अपराध पर नियंत्रण के लिए जिला पुलिस अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शहर के अलग-अलग इलाकों में आपराधिक गतिविधियों से जुड़े 64 लोगों को CCA के तहत कार्रवाई के लिए चिन्हित किया गया है. हालांकि, अभी इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

64 लोगों के नाम सूची में
पुलिस की संभावित सूची में बिल्ला पाठक, चटनी डॉन, रोशन सिंह, सनी सिंह सायल, दीपक, सैंकी गोहिल, साहेब सिंह शब्बे और विक्की सिंह गिल समेत कई नाम बताए जा रहे हैं. इसके अलावा रंजीत साह, संजीत साव, जो राहुल और एमडी खुर्शीद उर्फ भकुर के नाम भी सूची में शामिल होने की बात सामने आई है.

पुराने रिकॉर्ड की जांच
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कार्रवाई के लिए चिन्हित लोगों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की समीक्षा की है. इसके साथ ही उनके खिलाफ दर्ज मामलों और मौजूदा गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है.

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
CCA यानी Crime Control Act के तहत कार्रवाई की तैयारी की बात फिलहाल पुलिस सूत्रों के हवाले से सामने आई है. पुलिस की ओर से 64 लोगों के नाम और प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इसलिए अंतिम सूची और कार्रवाई की स्थिति पुलिस की औपचारिक पुष्टि के बाद ही स्पष्ट होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !