Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

West Singhbhum Road Accident: जगन्नाथपुर में आधार कार्ड बनवाकर लौट रहे युवकों की बाइक पेड़ से टकराई, 16 वर्षीय किशोर की मौत, दो घायल

West Singhbhum: पश्चिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. हादसे में बाइक पर सवार दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं. इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, नोवामुंडी थाना क्षेत्र के तोड़ेतोपा निवासी बुधराम बरजो (17), महेंद्र बरजो (16) और सिद्धू बरजो एक ही मोटरसाइकिल से जगन्नाथपुर आए थे. तीनों को आधार कार्ड बनवाना था. काम पूरा होने के बाद वे मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे. वे सोसोपी-तेंतडोपोसी मार्ग से गुजर रहे थे. इसी दौरान बुढ़ाकमान जाने वाली सड़क के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई.

पेड़ से टकराई बाइक
अनियंत्रित मोटरसाइकिल सड़क किनारे एक पेड़ से जा भिड़ी. टक्कर में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद जगन्नाथपुर निवासी अनिल सागर और संजीत प्रधान वहां पहुंचे. दोनों ने घायलों को अपनी गाड़ी से जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने महेंद्र बरजो को मृत घोषित कर दिया. हादसे में सिद्धू बरजो को गंभीर चोटें आई हैं. उसके जबड़े, दांत और छाती में चोट लगी है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, बुधराम बरजो को भी चोट लगी है, लेकिन उसकी स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर बताई गई है.

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद जगन्नाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है. हादसे के बाद इलाके में भी घटना को लेकर चर्चा का माहौल है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !