Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-17

Devghar Crime: युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, शादी से पहले हुई दर्दनाक मौत

Meta Description

Devghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्दा पाथर गांव के कैनभटीया टांड में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अंजन कुमार मंडल के रूप में हुई है, जिसकी शादी आगामी 7 मई को होने वाली थी।

 
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी जसीडीह थाना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने में काफी देर हुई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतार कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा।
 
मृतक के भाई विकास कुमार मंडल ने घटना को साजिशन हत्या बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार के साथ काफी समय से जमीन विवाद चल रहा था और पंचायत में मामला उठने के बावजूद कुछ लोगों ने साजिश रचकर अंजन की हत्या कर दी और शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। विकास ने यह भी बताया कि अंजन के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे, जो इस मामले को संदिग्ध बनाता है।
 
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !