Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-26

IndiGo Flight Bomb Threat: Lucknow से Bengaluru जा रही Indigo Flight में बम की धमकी, सुरक्षित लैंडिंग के बाद जांच शुरू

IndiGo Flight Bomb Threat: लखनऊ से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया. विमान में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू किया गया. इंडिगो की फ्लाइट 6E231 बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंच चुकी थी और लैंडिंग की प्रक्रिया चल रही थी. इसी दौरान क्रू को बम की धमकी की जानकारी मिली. पायलट और क्रू ने सुरक्षा नियमों का पालन किया. सुबह करीब 9:40 बजे विमान को सुरक्षित लैंड कराया गया. 


लैंडिंग के बाद विमान को अलग जगह ले गए
लैंडिंग के तुरंत बाद एयरलाइंस ने एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी. इसके बाद विमान को रनवे से हटाकर आइसोलेशन बे में ले जाया गया. यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया. इसके बाद बॉम्ब स्क्वाड और सुरक्षा टीम ने विमान की जांच शुरू की. यात्रियों के सामान की भी जांच की गई.

धमकी किस माध्यम से भेजी गई, इसकी जांच में जुटी एजेंसियां
शुरुआती जांच में धमकी को फर्जी यानी "Hoax Call" माना जा रहा है. हालांकि सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से ले रही हैं. पुलिस और एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी कहां से आई थी. यह भी जांच की जा रही है कि सूचना किस माध्यम से भेजी गई. फिलहाल विमान और एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है. मामले में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !