Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-26

Jharkhand LJP(R): झारखंड में LJP(R) का सांगठनिक फेरबदल, चतरा विधायक जनार्दन पासवान बने प्रदेश अध्यक्ष, वीरेंद्र प्रधान बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Jharkhand LJP(R): झारखंड की राजनीति में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन को लेकर बड़ा बदलाव किया है. पार्टी नेतृत्व ने चतरा के विधायक जनार्दन पासवान को झारखंड प्रदेश LJP(R) की जिम्मेदारी सौंपी है. अब वह प्रदेश में पार्टी संगठन की कमान संभालेंगे. उनके नेतृत्व में पार्टी आने वाले चुनावों को लेकर अपनी राजनीतिक रणनीति को आगे बढ़ाएगी. पार्टी के इस फैसले से कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह देखा जा रहा है.

संगठन में हुए बदलाव में पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र प्रधान को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें LJP(R) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. दोनों नेताओं की नियुक्ति को पार्टी के संगठन विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है.

जनार्दन पासवान के सामने संगठन मजबूत करने की चुनौती
जनार्दन पासवान के पास जमीनी राजनीति का अनुभव है. चतरा विधायक के तौर पर वह क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब उनके सामने राज्य में पार्टी का संगठन मजबूत करने की चुनौती होगी. 

वीरेंद्र प्रधान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से झारखंड के पार्टी नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में भी महत्वपूर्ण स्थान मिला है. इससे राज्य के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर रखने के लिए पार्टी को एक और मजबूत माध्यम मिलने की उम्मीद है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !