Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-26

Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में 3 मरीजों की मौत के मामले में NHRC आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर सौरभ विष्णु ने DC को लिखा पत्र

 Jamshedpur News:  जमशेदपुर में एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में तीन मरीजों की मौत के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है. जन विकास मंच के अध्यक्ष सौरभ विष्णु ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र भेजा है. उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी NHRC के निर्देश का पालन करने की मांग की है. मामला 3 मई 2025 का है. उस दिन एमजीएम अस्पताल में मेडिसिन विभाग के पास छत का एक हिस्सा गिर गया था. इस हादसे में डेविड जॉनसन, लुकास साइमन तिर्की और श्रीमती ताती की मौत हो गई थी. कई अन्य लोग भी घायल हुए थे.


पुलिस में शिकायत के बाद NHRC पहुंचे थे विष्णु
हादसे के कुछ दिन बाद सौरभ विष्णु ने साकची थाना में लिखित शिकायत दी थी. उन्होंने तत्कालीन अस्पताल अधीक्षक और हैदराबाद की कंपनी KMV Project के प्रबंध निदेशक के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की थी. विष्णु के अनुसार, अस्पताल के पास नींव की खुदाई का काम चल रहा था. उनका आरोप था कि इस खुदाई से अस्पताल की संरचना कमजोर हो सकती है. इसके बाद 12 मई 2025 को उन्होंने NHRC में भी शिकायत दर्ज कराई. 

NHRC ने जिला प्रशासन से मांगी थी रिपोर्ट
10 जुलाई 2026 को NHRC ने पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन को शिकायत के संबंध में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. आयोग ने तय समय में जवाब देने को कहा था. बताया गया है कि यह समय सीमा करीब 7 अगस्त 2026 को खत्म हो चुकी है. विष्णु का कहना है कि अभी तक उन्हें या पीड़ित परिवारों को कोई जानकारी नहीं मिली है.

चार बिंदुओं पर मांगा जवाब
सौरभ विष्णु ने उपायुक्त से जांच की मौजूदा स्थिति बताने की मांग की है. उन्होंने NHRC के निर्देश के अनुसार जांच में उन्हें औपचारिक रूप से शामिल करने की भी मांग की है. अगर आयोग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है तो उसकी कॉपी उपलब्ध कराने को कहा गया है. रिपोर्ट नहीं भेजी गई है तो नई समय सीमा बताने की मांग की गई है. इसके अलावा अस्पताल प्रशासन और KMV Project के खिलाफ हुई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी गई है.

विष्णु बोले:- परिवारों को जवाब मिलना चाहिए
सौरभ विष्णु ने कहा कि NHRC ने जिला प्रशासन को साफ और समयबद्ध निर्देश दिया था. उनके अनुसार, तय समय बीतने के बाद भी मामले में जानकारी नहीं दी गई है. उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारों को यह जानने का अधिकार है कि मामले में अब तक क्या हुआ. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सरकारी अस्पताल में मरीज ऐसी संरचना के नीचे इलाज क्यों करा रहे थे, जो बाद में गिर गई. फिलहाल विष्णु ने उपायुक्त से NHRC के निर्देश पर हुई कार्रवाई और जांच की स्थिति की जानकारी मांगी है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !