Jamshedpur News: जमशेदपुर में 13 सितंबर को “साझी शहादत-साझी विरासत” विषय पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा. सर्वोदय समिति की ओर से होने वाला यह कार्यक्रम बिष्टुपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. इसमें राजनीति, समाज और श्रमिक संगठनों से जुड़े कई प्रमुख लोग शामिल होंगे.
साझा विरासत और एकता पर होगी चर्चा
आयोजकों के मुताबिक, सेमिनार का उद्देश्य देश की साझा संस्कृति, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करना है. कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम में अलग-अलग समुदायों की भूमिका और देश की साझा विरासत पर भी चर्चा होगी.

कई प्रमुख हस्तियां हिस्सा लेंगे
सेमिनार में सांसद तारिक अनवर, पूर्व सांसद आनंद मोहन, अजय कुमार लल्लू, केशव महतो कमलेश, डॉ. अजय कुमार, प्रदीप कुमार बालमुचू और राजेश ठाकुर समेत कई नेता शामिल होंगे. पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक कुमार जयमंगल सिंह, झारखंड इंटक अध्यक्ष राजेश्वर पांडेय और टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव प्रसाद टोनी समेत कई सामाजिक और श्रमिक नेता भी मौजूद रहेंगे.
भाईचारे का संदेश देने की कोशिश
आयोजकों ने कहा कि कार्यक्रम के जरिए “साझी शहादत, साझी विरासत और साझी जिम्मेदारी” का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा. सेमिनार में सामाजिक एकता, सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर रहेगा.