Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-26

Jharkhand Woman Honored: डॉ. तनुश्री बोस को मिला "द आइकॉनिक वुमेन ऑफ झारखंड" सम्मान, हुमा कुरैशी ने किया सम्मानित

Jharkhand Woman Honored: जमशेदपुर में ग्लोबल बिजनेस अवॉर्ड्स की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया. विवांता होटल में हुए इस कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्रों के 50 से ज्यादा लोगों को सम्मानित किया गया. इनमें समाज, शिक्षा, व्यवसाय, कला, संस्कृति, फैशन और मनोरंजन से जुड़े लोग शामिल रहे. कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी बतौर विशेष अतिथि शामिल हुईं.

डॉ. तनुश्री बोस को मिला खास सम्मान
समारोह में डॉ. तनुश्री बोस को द आइकॉनिक वुमेन ऑफ झारखंड सम्मान दिया गया. उन्हें यह सम्मान उनके काम, नेतृत्व और सामाजिक योगदान के लिए मिला. महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके प्रयासों को भी सम्मानित किया गया.

कई क्षेत्रों में सक्रिय हैं तनुश्री
डॉ. तनुश्री बोस शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हैं. इसके साथ ही वह मॉडल, एंकर और जज के रूप में भी काम कर चुकी हैं. वह सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी हैं और महिला सशक्तिकरण के लिए काम करती हैं. आदित्यपुर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर भी वह स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियानों में सक्रिय हैं.

कई खिताब अपने नाम कर चुकी हैं
डॉ. तनुश्री बोस को वर्ष 2025 में मिसेज इंडिया नेशनल ग्लैम प्राइड का खिताब मिल चुका है. इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2025 में मिसेज इंडिया आईएमपी झारखंड और सुपर मॉम झारखंड का खिताब भी जीता है. उनके नाम वर्ष 2007 में मिस कोलकाता का खिताब भी है. वह सामाजिक, शैक्षणिक और सामुदायिक गतिविधियों में भी लगातार हिस्सा लेती हैं.

सम्मान को महिलाओं को किया समर्पित
सम्मान मिलने के बाद डॉ. तनुश्री बोस ने इसे अपनी मेहनत और संघर्ष की पहचान बताया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर काम करने की प्रेरणा देगा. उन्होंने महिलाओं और युवाओं के लिए आगे भी काम करते रहने की बात कही. उन्होंने इस सम्मान को झारखंड की उन महिलाओं को समर्पित किया, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं. डॉ. तनुश्री बोस ने ग्लोबल बिजनेस अवार्ड्स के आयोजकों, कार्यक्रम में शामिल अतिथियों, शुभचिंतकों और समर्थकों का आभार जताया. कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्रों में काम कर रहे सफल लोगों को एक मंच पर सम्मानित किया गया.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !