Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-26

Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय ने घोषित किया स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेम का परीक्षा शेड्यूल, 8 सितंबर से दो पालियों में होंगी परीक्षाएं

Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2023-2027 के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षा कला, विज्ञान, वाणिज्य और वोकेशनल पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए होगी. विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के मुताबिक परीक्षा 8 सितंबर 2026 से शुरू होगी. परीक्षा का सिलसिला 11 सितंबर 2026 तक चलेगा.

दो पालियों में होगी परीक्षा
चौथे सेमेस्टर की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी. वहीं दूसरी पाली का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है. विद्यार्थियों को अपने निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है.

विश्वविद्यालय ने परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड जांचने की सलाह दी है. अगर एडमिट कार्ड में किसी तरह की त्रुटि है, तो परीक्षा शुरू होने से पहले उसमें सुधार करा लेना होगा. इसके अलावा भाषा से जुड़े निर्धारित नियमों का भी विद्यार्थियों को पालन करना होगा. परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद अब विद्यार्थियों को अपनी तैयारी और परीक्षा से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाएं समय पर पूरी करनी होंगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !