Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-26

Maiya Samman Yojana: रक्षाबंधन से पहले रांची की 3.95 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 2,500-2,500 रुपये, 98.92 करोड़ की राशि DBT से ट्रांसफर

Maiya Samman Yojana: रक्षाबंधन से पहले रांची की हजारों महिलाओं के लिए अच्छी खबर आई है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अगस्त की 2,500 रुपये की राशि जारी कर दी गई है.

रांची जिले में 3 लाख 95 हजार 692 महिलाओं के बैंक खातों में यह रकम पहुंची है. आधार आधारित DBT के जरिए कुल 98 करोड़ 92 लाख 30 हजार रुपये का भुगतान किया गया है.


अनगड़ा में 16,796 महिलाओं को योजना की राशि मिली है. अरगोड़ा शहरी क्षेत्र में 13,406 और बेड़ो में 20,620 लाभुक हैं. बुंडू में 8,591 महिलाओं को भुगतान हुआ है. बुंडू नगर पंचायत में यह संख्या 3,566 है.

बुढ़मू में 17,841 और चान्हो में 19,374 महिलाओं के खाते में रकम भेजी गई है. हेहल शहरी क्षेत्र में 16,376 लाभुकों को योजना का लाभ मिला है.

कांके में 31,620 महिलाओं को भुगतान किया गया है. कांके शहरी क्षेत्र में 1,290 लाभुक हैं. खलारी में 9,632, लापुंग में 11,866 और मांडर में 23,008 महिलाओं को राशि मिली है.

नगड़ी में 18,345 और नगड़ी शहरी क्षेत्र में 8,244 लाभुकों के खाते में रकम पहुंची है. नामकुम में 18,071 महिलाओं को भुगतान मिला है. नामकुम शहरी क्षेत्र में 9,571 लाभुक हैं.

इन क्षेत्रों की महिलाओं को भी मिला लाभ
ओरमांझी में 17,898 महिलाओं के खाते में राशि भेजी गई है. राहे में 9,551 और रातू में 20,427 लाभुकों को भुगतान किया गया है. सिल्ली में 21,335, सोनाहातू में 13,114 और तमाड़ में 18,832 महिलाओं को योजना की राशि मिली है. टाउन अर्बन क्षेत्र में 26,042 महिलाओं को भुगतान हुआ है.

इटकी में 10,152 और बड़गाईं शहरी क्षेत्र में 10,124 लाभुकों के खाते में अगस्त की राशि पहुंची है.

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत करना है. इसके जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि हर पात्र महिला को समय पर योजना का लाभ मिले. भुगतान की प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !