Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Bank Holiday: 11 सितंबर को बैंक कर्मचारियों का देशव्यापी हड़ताल का ऐलान, सितंबर में 8 दिन प्रभावित रह सकती हैं बैंकिंग सेवाएं

Bank Holiday: सितंबर महीने में बैंक ग्राहकों को कामकाज को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल और निर्धारित छुट्टियों के चलते पूरे महीने में करीब आठ दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है.

11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने 5-दिवसीय बैंकिंग समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है. इसके तहत 11 सितंबर को एक दिन की देशव्यापी हड़ताल प्रस्तावित है. जरूरत पड़ने पर 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल भी की जा सकती है.

बिहार की 7 हजार शाखाओं पर असर
हड़ताल होने की स्थिति में बिहार की करीब 7 हजार बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित हो सकता है. इसके अलावा बैंक कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी है.

सात प्रमुख बैंक यूनियन है शामिल
UFBU में देश की सात प्रमुख बैंक यूनियन शामिल हैं. इनमें AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC शामिल हैं. ऐसे में सितंबर में बैंक से जुड़ा जरूरी काम करने वाले ग्राहकों को हड़ताल और छुट्टियों की तारीखों को ध्यान में रखकर अपनी बैंकिंग गतिविधियों की योजना बनाने की सलाह दी जाती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !