Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Dhanbad News: धनबाद के झरिया समेत 5 अंचलों में खुलेंगे नए आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Dhanbad News: आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों को दूर-दराज के केंद्रों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. धनबाद नगर निगम क्षेत्र के पांच अंचलों में नए आधार सेवा केंद्र खोलने की तैयारी है. इससे स्थानीय लोगों को अपने आसपास ही आधार से जुड़ी जरूरी सुविधाएं मिल सकेंगी.

इन 5 अंचलों में खुलेंगे केंद्र
प्रशासन के मुताबिक धनबाद, झरिया, सिंदरी, कतरास और छाताटांड़ अंचल में नए आधार सेवा केंद्र खोले जाएंगे. इस संबंध में डीसी आदित्य रंजन ने सीएससी एसपीवी झारखंड के राज्य प्रमुख को पत्र भेजा है. उन्होंने सभी चिह्नित अंचलों में जल्द से जल्द केंद्र शुरू करने के लिए जरूरी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

आधार में बदलाव कराना भी होगा आसान, अपने ही अंचल में मिलेगी सुविधा
नए केंद्रों पर सिर्फ नया आधार बनवाने की सुविधा ही नहीं मिलेगी. लोग यहां अपने आधार में नाम, पता और मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारियां भी अपडेट करा सकेंगे. इससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और दूर के इलाकों से आने वाले लोगों को राहत मिलेगी.

अभी आधार से जुड़े काम के लिए कई लोगों को दूसरे इलाकों में जाना पड़ता है. नए केंद्र शुरू होने के बाद यह परेशानी काफी हद तक कम होने की उम्मीद है. प्रशासन का प्रयास है कि लोगों को आधार संबंधी सेवाएं उनके नजदीकी क्षेत्र में ही उपलब्ध कराई जाएं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !