Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Bihar News: पूर्णिया में 40 लाख की स्मैक के साथ 3 तस्कर और 2 होमगार्ड जवान गिरफ्तार, Excise In-charge भी जांच के दायरे में

Bihar News: बिहार में पूर्णिया पुलिस ने नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने करीब 40 लाख रुपये की 406 ग्राम स्मैक बरामद की है. मामले में तीन कथित तस्करों के साथ दो होमगार्ड जवानों को भी गिरफ्तार किया गया है.

406 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल कुमार, सनी कुमार और मालदा के कालियाचक निवासी सुभान शेख के रूप में हुई है. इनके पास से स्मैक के अलावा एक पल्सर बाइक और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. पुलिस ने कुल 95 हजार रुपये नकद बरामद करने की बात कही है.

होमगार्ड जवानों पर भी लगा गंभीर आरोप
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दालकोला चेक पोस्ट पर तैनात कुछ होमगार्ड जवानों के नाम बताए. आरोप है कि जवानों ने पैसे लेकर स्मैक और शराब की तस्करी में मदद की. इसके बाद पुलिस ने दालकोला चेक पोस्ट पर तैनात होमगार्ड जवान आकाश उरांव और ब्रजकिशोर कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक आकाश उरांव के पास से 55 हजार रुपये बरामद हुए हैं.

अधिकारी के नाम की भी जांच
एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन के मुताबिक पूछताछ में दोनों होमगार्ड जवानों ने मध्य निषेध विभाग के प्रभारी दुर्गेश कुमार को भी पैसे देने की बात कही है. फिलहाल दुर्गेश कुमार के खिलाफ संदिग्ध के रूप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पहले भी सामने आया था चेक पोस्ट का मामला
एसएसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले हुई एक कार्रवाई में दालकोला चेक पोस्ट पर तैनात एक डाटा एंट्री ऑपरेटर का नाम भी स्मैक तस्करी के मामले में सामने आया था. पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. एसएसपी ने साफ कहा कि नशे की तस्करी में किसी भी पुलिसकर्मी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !