Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Ranchi News: नगर निगम बोर्ड बैठक में 17 प्रस्तावों पर मंथन, जुडको की मनमानी रोकने के लिए NOC अनिवार्य; सफाई का बनेगा नया रोस्टर

Ranchi News: रांची की सफाई व्यवस्था, पेयजल, विकास योजनाओं और अवैध विज्ञापन को लेकर रांची नगर निगम ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. नगर निगम बोर्ड की बैठक में कुल 17 प्रस्तावों पर चर्चा हुई. इस दौरान पार्षदों ने अलग-अलग वार्डों की समस्याएं भी सामने रखीं.

सफाई व्यवस्था की होगी समीक्षा
बैठक में सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों ने कई शिकायतें दर्ज कराईं. निगम अब स्वच्छता कॉरपोरेशन के कामकाज की समीक्षा करेगा. इसके लिए पार्षदों के साथ अलग से समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी. हर वार्ड में कितने सफाई कर्मचारी और स्वच्छता मित्र तैनात हैं, इसकी जानकारी भी पार्षदों को उपलब्ध कराई जाएगी. कई पार्षदों ने कर्मचारियों और सफाई संसाधनों की कमी की बात उठाई. इसके बाद निगम ने जरूरत के अनुसार कर्मचारियों और संसाधनों में बदलाव करने का निर्णय लिया. सड़कों, लेन और बाईलेन की सफाई के लिए नया रोस्टर भी पार्षदों के साथ मिलकर तैयार किया जाएगा.

जुडको की योजनाओं पर पार्षदों ने जताई नाराजगी
बैठक में जुडको की ओर से कराए जा रहे कार्यों को लेकर भी सवाल उठे. पार्षदों ने खादगढ़ा, आईटीआई बस स्टैंड, सप्लाई वाटर, सीवरेज-ड्रेनेज और हरमू नदी से जुड़ी योजनाओं का मुद्दा उठाया.

उनका कहना था कि कई योजनाओं को शुरू करने से पहले नगर निगम के निर्वाचित प्रतिनिधियों से पर्याप्त जानकारी साझा नहीं की जाती. मामले पर नगर निगम परिषद ने बड़ा फैसला लिया. अब निगम क्षेत्र में जुडको को कोई भी नई योजना शुरू करने से पहले नगर निगम से NOC लेना होगा.

बैठक में शहर में लगे विज्ञापन बोर्ड और होर्डिंग को लेकर भी चर्चा हुई. निगम ने बेलबगान चौक पर लगे होर्डिंग को तत्काल हटाने का निर्देश दिया. इसके अलावा बाईपास रोड और सैनिक मार्केट में लगे विज्ञापन पट्टों की जांच कराई जाएगी. बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापनों की सूची भी संबंधित पार्षदों को उपलब्ध कराई जाएगी.

जल संरक्षण को लेकर भी निगम ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया. नगर निगम क्षेत्र में व्यावसायिक जार वाटर कारोबार, दुकानों, होटलों और रेस्टोरेंट में बोरिंग कराने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य किया जाएगा. इस फैसले का उद्देश्य भूजल के संरक्षण और बारिश के पानी को सहेजने की व्यवस्था को बढ़ावा देना है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !