Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-28

Nikhar Sablok Murder Case: निखार सबलोक हत्याकांड मामले में बड़ा सुराग, मेसरा से मिली संदिग्ध लाल I-10 कार

Nikhar Sablok Murder Case: जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में पुलिस को लाल रंग की एक आई-टेन कार मिली है. यह कार रांची के मेसरा इलाके से मिलने की बात सामने आ रही है. जांच एजेंसियों को शक है कि बरामद कार का इस्तेमाल हत्या के बाद फरार होने में किया गया हो सकता है. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या यही कार शूटरों को लेकर घटनास्थल से निकली थी.

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपियों ने बुंडू के रास्ते बिहार की ओर भागने की कोशिश की थी. इस दौरान एक टोल प्लाजा के CCTV फुटेज में लाल रंग की कार नजर आने की जानकारी सामने आई है. पुलिस अब CCTV फुटेज, वाहन से जुड़े रिकॉर्ड और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों की मदद से कार की पूरी जानकारी जुटाने में लगी है. कार किसके नाम पर है और हत्या से इसका कोई सीधा संबंध है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है.

हालांकि, फिलहाल पुलिस की ओर से इस लाल रंग की कार को शूटरों की कार होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. साथ ही  शूटरों की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.  

गौरतलब है कि निखार सबलोक की 24 अगस्त को चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा स्थित टेंथ माइल स्टोन होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की दिशा में जांच आगे बढ़ाई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !