Giridih: JPSC-JSSC भर्ती घोटाले की जांच के बीच CID ने गिरिडीह में कार्रवाई की है. बेंगाबाद चौक स्थित एक मिठाई दुकान में गुरुवार देर रात छापेमारी कर ASO समीर उर्फ शालू को हिरासत में लिया गया.
परिवार के साथ दुकान पर मौजूद था समीर
मिली जानकारी के मुताबिक, समीर छुट्टी लेकर रांची से बेंगाबाद आया था. रक्षाबंधन के अवसर पर वह अपने परिवार के साथ अपनी मिठाई दुकान पर मौजूद था. इसी दौरान रांची से CID की टीम बेंगाबाद पहुंची. स्थानीय पुलिस की मदद से टीम ने मिठाई दुकान पर छापेमारी की और समीर को हिरासत में ले लिया.
CID समीर को लेकर रांची रवाना
कार्रवाई के बाद CID की टीम समीर को अपने साथ रांची ले गई. इसके बाद बेंगाबाद इलाके में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई. हालांकि, समीर को किस आरोप में हिरासत में लिया गया है या भर्ती घोटाले की जांच के किस बिंदु पर उससे पूछताछ की जानी है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
भर्ती मामले में जांच जारी
JPSC-JSSC भर्ती घोटाले को लेकर CID की जांच लगातार आगे बढ़ रही है. इसी कड़ी में समीर को हिरासत में लिया जाना भी जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है. फिलहाल CID की ओर से समीर से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच जारी है.