Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-28

Jamshedpur News: नेपाल में प्राकृतिक आपदा पर रघुवर दास ने जताया दुख, बोले:- विकास और पर्यावरण में संतुलन जरूरी

Jamshedpur News: नेपाल में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


मीडिया से बातचीत में रघुवर दास ने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं केवल किसी एक देश तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि इनके प्रभाव और चुनौतियां व्यापक होती हैं। उन्होंने नेपाल के लोगों के प्रति एकजुटता जताते हुए कहा कि संकट के समय भारत हमेशा अपने पड़ोसी देशों के साथ खड़ा रहा है।

राहत कार्यों में भारत के सहयोग की सराहना

रघुवर दास ने नेपाल में राहत और बचाव कार्यों के लिए भारत सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों तक जरूरी सहायता पहुंचाने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि राहत एवं बचाव अभियान के जरिए प्रभावित परिवारों को जल्द सहायता मिलेगी और स्थिति सामान्य होगी।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर जताई चिंता

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ते खतरे के बीच पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास की योजनाएं पर्यावरण के अनुकूल होनी चाहिए और प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग जिम्मेदारी के साथ किया जाना जरूरी है। रघुवर दास ने कहा कि प्रकृति के साथ लगातार छेड़छाड़ और संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित होता है, जिसके गंभीर परिणाम भविष्य में देखने को मिल सकते हैं।


उन्होंने जंगलों की कटाई, जल स्रोतों के अत्यधिक दोहन और अनियोजित विकास गतिविधियों पर चिंता जताई। रघुवर दास ने कहा कि आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाना आज की बड़ी जरूरत है।

उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने और प्राकृतिक संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग का संकल्प लेने की अपील की। रघुवर दास ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए विकास और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !