Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-28

Jamshedpur News: रक्षाबंधन पर रघुवर दास ने बहनों से बंधवाई राखी, महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण पर दिया जोर

Jamshedpur News: रक्षाबंधन के अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने बहनों से राखी बंधवाई और इस पर्व के जरिए भाई-बहन के रिश्ते में विश्वास, स्नेह और सुरक्षा के महत्व का संदेश दिया। उन्होंने इस मौके पर देश और राज्यवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं।


मीडिया से बातचीत के दौरान रघुवर दास ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर समाज को महिलाओं की सुरक्षा और उनके सशक्तीकरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी याद करना चाहिए।

आंदोलन के दिनों को याद कर हुए भावुक


रघुवर दास ने अपनी दिवंगत बड़ी बहन को याद करते हुए आंदोलन के दौर से जुड़ी कुछ स्मृतियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि उस समय जब पुलिस की ओर से छापेमारी की जाती थी, तब उनकी बड़ी बहन उनका सहारा बनती थीं और कई बार उन्हें अपने घर में शरण देती थीं। उन्होंने अपनी मां के योगदान को भी याद करते हुए कहा कि उनके जीवन की उपलब्धियों में मां की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून लागू करने पर जोर

महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए रघुवर दास ने कहा कि केवल कानून बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका प्रभावी और सख्त तरीके से क्रियान्वयन भी जरूरी है।

उन्होंने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। रघुवर दास ने कहा कि महिलाओं के आत्मनिर्भर और सशक्त होने से न केवल उनका विकास होगा, बल्कि समाज और देश की प्रगति को भी मजबूती मिलेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !