Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-28

Ranchi CBI Action: CBI ने रिश्वत के मामले लिया तीनों लेखा अधिकारी को पुलिस रिमांड पर, तलाशी में मिले 10-12 लाख नकद

Ranchi CBI Action: रांची के डोरंडा स्थित रीजनल पे एंड अकाउंट्स कार्यालय में रिश्वत के मामले में गिरफ्तार तीनों लेखा अधिकारियों को CBI ने शुक्रवार शाम तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया है. रिमांड पर लेकर एजेंसी तीनों से लगातार पूछताछ कर रही है.

48,400 रुपये लेते पकड़े गए थे तीनों अधिकारी
CBI ने गुरुवार को तीनों अधिकारियों को 48,400 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार अधिकारियों में सीनियर अकाउंट अधिकारी संतोष कुमार महतो, सहायक अकाउंट अधिकारी सुनील कुमार और सहायक अकाउंट अधिकारी सुजीत कुमार सिंह शामिल हैं. गिरफ्तारी के बाद CBI ने आरोपियों से जुड़े ठिकानों पर भी तलाशी ली थी.

तलाशी में 10 से 12 लाख रुपये नकद मिले
तलाशी के दौरान CBI ने करीब 10-12 लाख रुपये नकद बरामद किए थे. इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सबूत भी जब्त किए गए. जब्त सामानों में डिजिटल डिवाइस, अचल संपत्ति की खरीद से जुड़े दस्तावेज, निवेश से संबंधित कागजात, गहने और बैंक ट्रांजेक्शन के दस्तावेज शामिल हैं.

सहयोगियों और संरक्षकों की जानकारी जुटाएगी CBI
रीजनल पे एंड अकाउंट्स कार्यालय केंद्रीय गृह मंत्रालय की संस्था है. यह कार्यालय NIA, CISF और NCB के अकाउंट्स का काम देखता है. अब तीन दिनों की रिमांड के दौरान CBI गिरफ्तार अधिकारियों से उनके सहयोगियों और संरक्षकों के बारे में जानकारी जुटाएगी. इस मामले में CISF के हवलदार रविकांत त्रिपाठी के बयान पर CBI की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में 26 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. फिलहाल CBI मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !