Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Galudih Police Station: लगातार बारिश से गालूडीह थाना परिसर जलमग्न, ड्यूटी पर तैनात जवानों व फरियादियों की बढ़ीं मुश्किलें

Galudih Police Station: बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है और इसका असर गालूडीह थाना परिसर में भी दिखाई दे रहा है. यहां पानी की निकासी नहीं होने से पूरा परिसर जलमग्न हो गया है. कई जगहों पर इतना पानी जमा है कि थाना परिसर तालाब जैसा नजर आने लगा है. इससे रोजाना ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के अलावा अपनी शिकायत लेकर आने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है. थाना पहुंचने वाले लोगों को परिसर के अंदर जाने के लिए जमा पानी से होकर निकलना पड़ रहा है. दोपहिया वाहनों से आने वालों की मुश्किल भी बढ़ गई है.

पानी जमा रहने से दूसरी परेशानी का डर
बारिश का पानी लंबे समय तक इसी तरह जमा रहा तो परिसर में गंदगी फैलने की आशंका है. इसके साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने का खतरा भी बना हुआ है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि थाना जैसे जरूरी सरकारी परिसर में जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए. उनका कहना है कि बारिश के दिनों में यहां बार-बार पानी जमा होने की समस्या सामने आती है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है. उनका कहना है कि थाना परिसर में ऐसी जलनिकासी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे बारिश के दौरान दोबारा जलजमाव की स्थिति न बने.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !