Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

RIMS MBBS Admission: रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, जानें कैटेगरी वाइज काउंसलिंग शेड्यूल और MCC सेकेंड राउंड का पूरा विवरण

RIMS MBBS Admission: राजधानी रांची के रिम्स में MBBS की पढ़ाई के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार से शुरू होने जा रही है. इस बार MBBS की कुल 250 सीटों पर एडमिशन होगा. इनमें 208 सीटें स्टेट कोटा की हैं. नामांकन के लिए चयनित छात्रों को सुबह 9:30 बजे रिम्स की एकेडमिक बिल्डिंग में पहुंचना होगा.

पहले दो दिन General और EWS छात्रों का एडमिशन
नामांकन की प्रक्रिया अलग-अलग श्रेणियों के हिसाब से पूरी की जाएगी. शनिवार और रविवार को General और EWS श्रेणी के कुल 104 छात्रों का नामांकन होगा. इसके बाद 1 सितंबर को ST श्रेणी के 54 छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा. 2 सितंबर को BC-1 और BC-2 श्रेणी के 29 छात्रों का नामांकन होगा. 3 सितंबर को SC और दिव्यांग श्रेणी के 21 छात्रों की नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी. रिम्स के PRO और एडमिशन कमेटी के सदस्य डॉ. शिशिर कुमार ने बताया कि सभी श्रेणियों के लिए तारीख और समय तय कर दिया गया है. छात्रों को इसकी जानकारी रिम्स की वेबसाइट के जरिए भी दी गई है.

दस्तावेजों की जांच पर रहेगा खास जोर
आरक्षण का लाभ लेने वाले छात्रों के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए इस बार विशेष टीम लगाई जाएगी. रिम्स प्रशासन ने छात्रों से तय समय पर एकेडमिक बिल्डिंग पहुंचने को कहा है. नामांकन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी जानकारी JCECEB को उपलब्ध कराई जाएगी.

किस दिन किस श्रेणी का नामांकन
29 और 31 अगस्त को General और EWS श्रेणी के छात्रों का नामांकन होगा. 1 सितंबर को ST, 2 सितंबर को BC-1 और BC-2 तथा 3 सितंबर को SC और दिव्यांग श्रेणी के छात्रों का एडमिशन होगा.

3 सितंबर से शुरू होगी MCC की दूसरी काउंसेलिंग
इधर, Medical Counselling Committee यानी MCC ने मेडिकल काउंसेलिंग के दूसरे राउंड का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 3 से 8 सितंबर तक चलेगी. इसी दौरान छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स के लिए च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे. च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की आखिरी तारीख 9 सितंबर होगी. सीट आवंटन 9 और 10 सितंबर को किया जाएगा. दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 11 सितंबर को जारी होगा. सीट मिलने वाले छात्रों को 12 से 18 सितंबर के बीच संबंधित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा.

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में मिलेगा एडमिशन का मौका
MCC की काउंसेलिंग के जरिए देशभर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS और BSc Nursing की सीटों पर नामांकन होगा. इसमें 15 प्रतिशत All India Quota की सीटों के अलावा Deemed University, Central University, AIIMS और JIPMER की सीटें भी शामिल रहेंगी. NEET क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी इस काउंसेलिंग में हिस्सा ले सकेंगे. वहीं, झारखंड में स्टेट काउंसेलिंग का दूसरा राउंड 7 सितंबर से शुरू होने की संभावना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !