Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Jamshedpur News: जमशेदपुर के केरला समाजम स्कूल कैंटीन में बड़ी लापरवाही, खाने की थाली में निकला मरा कीड़ा

Jamshedpur News: जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केरला समाजम स्कूल की कैंटीन में खाने को लेकर लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां खाना खा रहे एक युवक की थाली में मरा हुआ कीड़ा मिला. बताया जा रहा है कि युवक दोपहर के समय कैंटीन में खाना खा रहा था. इसी दौरान उसकी नजर थाली में पड़े कीड़े पर गई. थाली में कीड़ा देखते ही युवक ने खाना छोड़ दिया. उसने इस मामले की जानकारी कैंटीन प्रबंधन को दी.

थाली में कीड़ा मिलने से मचा हड़कंप
घटना सामने आने के बाद कैंटीन की साफ-सफाई और खाने की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं. युवक ने कैंटीन प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया. उसका कहना है कि खाने में इस तरह की गंदगी मिलना गंभीर मामला है.



कैंटीन की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना के बाद स्कूल कैंटीन में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. खाने में कीड़ा कैसे पहुंचा, इसकी वजह फिलहाल साफ नहीं है. मामले को लेकर स्कूल या कैंटीन प्रबंधन की ओर से कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. अब यह देखना होगा कि कैंटीन प्रबंधन इस घटना के बाद खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर क्या कदम उठाता है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !