Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Ranchi News: तमाड़ में NCB की छापेमारी, घर से नशीले पदार्थ के साथ युवक हिरासत में

Ranchi News: राजधानी रांची से सटे तमाड़ क्षेत्र में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि रायडीह फ्लाईओवर के पास स्थित एक घर में तलाशी के दौरान नशीले पदार्थ मिलने के बाद युवक को अपने साथ ले जाया गया।


हिरासत में लिए गए युवक की पहचान पंकज गुप्ता के रूप में हुई है। कार्रवाई NCB एसपी के नेतृत्व में की गई।

पांच सदस्यीय टीम ने घर को घेरकर की तलाशी

जानकारी के अनुसार, NCB की पांच सदस्यीय टीम रायडीह फ्लाईओवर के पास पहुंची और पंकज गुप्ता के घर को घेर लिया। इसके बाद टीम ने घर के अंदर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी और कार्रवाई पूरी करने के बाद NCB की टीम पंकज गुप्ता को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई।


फिलहाल NCB की ओर से छापेमारी के दौरान बरामद किए गए नशीले पदार्थ की मात्रा, प्रकार या अन्य सामान के संबंध में आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई और जांच के बाद ही बरामदगी तथा पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !