Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Jamshedpur News: नेपाल के प्राकृतिक आपदा पर अर्जुन मुंडा ने जताया दुख, कहा- मुश्किल घड़ी में नेपाल के साथ खड़ा है भारत

Jamshedpur News: जमशेदपुर में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा पर गहरी संवेदना जताई. उन्होंने कहा कि नेपाल में तबाही की तस्वीरें बेहद दुखद हैं. इस मुश्किल समय में भारत पूरी मजबूती के साथ नेपाल के लोगों के साथ खड़ा है.

जमशेदपुर के लोगों को लेकर भी चिंता
अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सिर्फ पड़ोसी देश का रिश्ता नहीं है. दोनों देशों के बीच लंबे समय से सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक जुड़ाव रहा है. उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में भारतीय श्रद्धालु नेपाल के रास्ते कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर जाते हैं. 

आपदा के बीच यात्रियों के प्रभावित होने की खबरों को लेकर भी चिंता बनी हुई है. मुंडा ने कहा कि जमशेदपुर से नेपाल गए कुछ लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. हालांकि, इन लोगों को लेकर अभी कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

लापता लोगों के जल्द मिलने की उम्मीद
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उम्मीद जताई कि नेपाल में जारी राहत और बचाव अभियान के जरिए लापता लोगों का जल्द पता लगाया जाएगा. उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद मिलने की भी उम्मीद जताई. साथ ही आपदा में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
अर्जुन मुंडा ने नेपाल की घटना को पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़कर देखा. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखना अब पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है. उनके मुताबिक, विकास के साथ पर्यावरण की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देनी होगी. प्रकृति के संतुलन की अनदेखी आने वाले समय में गंभीर संकट पैदा कर सकती है. उन्होंने लोगों से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार रवैया अपनाने की अपील की और कहा कि प्रकृति संरक्षण को हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनना चाहिए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !