Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Ranchi News: संताली भाषा के संरक्षण के लिए "झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन" ने CM हेमंत सोरेन को सौंपा ज्ञापन; मिला सकारात्मक आश्वासन

Ranchi News: संताली भाषा को बचाने और इससे जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर "झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन" ने मोर्चा संभाल लिया है. शनिवार को यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने कांके रोड स्थित उनके आवास पर पहुंचा और अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा.

इस मुलाकात के दौरान छात्र नेताओं ने संताली भाषा के संरक्षण और उसके संवर्धन के लिए सरकार के सामने अपनी बातें रखीं. प्रतिनिधियों का कहना था कि भाषा की पहचान को बनाए रखने के लिए राज्य सरकार की ओर से ठोस और कड़े कदम उठाए जाने की सख्त जरूरत है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों की बातों को बड़े ध्यान से सुना और सभी मुद्दों की जानकारी ली. उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि संताली भाषा से जुड़े इन सभी जरूरी विषयों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी और सरकार हर संभव कदम उठाएगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !