Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Jharkhand Health News: स्वाइन फ्लू के खतरे को देख अलर्ट मोड पर झारखंड सरकार, अस्पतालों को निर्देश; स्टेशनों और एयरपोर्ट पर रहेगी निगरानी

Jharkhand Health News: राज्य में स्वाइन फ्लू (H1N1) के बढ़ते खतरे को देखते हुए झारखंड सरकार का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह मुस्तैद हो गया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को राज्यभर की तैयारियों का जायजा लिया और सभी सिविल सर्जन, मेडिकल कॉलेजों के अधीक्षकों व जिला सर्विलेंस अधिकारियों को चौकस रहने की हिदायत दी.


अस्पतालों में पुख्ता रहेंगी सुविधाएं

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि संदिग्ध मरीजों की जल्द पहचान से लेकर उनकी जांच, इलाज और जरूरत पड़ने पर उन्हें बड़े अस्पताल भेजने की मजबूत व्यवस्था की गई है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पतालों में ऑक्सीजन, आवश्यक दवाएं, आईसीयू और एचडीयू बेड पूरी तरह तैयार रहें, ताकि इलाज में किसी तरह की लापरवाही न हो.

इसके साथ ही, जिलों में इन्फ्लूएंजा और सांस से जुड़ी बीमारियों के मरीजों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. शुरुआती चरण में ही लक्षण वाले मरीजों को चिन्हित कर तुरंत इलाज शुरू करने पर जोर दिया गया है.

बस स्टैंड, स्टेशन और एयरपोर्ट पर विशेष चौकसी
संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी स्वास्थ्य विभाग नजर रखेगा. जिन यात्रियों में सर्दी-जुकाम, बुखार या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण मिलेंगे, उनका तत्काल परीक्षण और उपचार कराया जाएगा.

घबराने की जरूरत नहीं, लक्षण दिखते ही लें डॉक्टरी सलाह
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जनता को भरोसा दिलाया है कि इस बीमारी से पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि समय पर इलाज मिलने से मरीज पूरी तरह ठीक हो जाते हैं. उन्होंने सलाह दी कि लक्षण सामने आने पर खुद से दवा खाने की बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर डॉक्टर से संपर्क करें. सरकार हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !