Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Jamshedpur Flood Alert: खतरे के निशान के पार बह रही खरकई नदी, स्वर्णरेखा भी उफान पर; तटीय इलाकों में अलर्ट जारी

Jamshedpur Flood Alert: जमशेदपुर में लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर नदियां उफान पर हैं और बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक स्वर्णरेखा और खरकई, दोनों नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. प्रशासन ने बताया कि खरकई नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है और 1.32 मीटर ऊपर बह रही है, वहीं स्वर्णरेखा नदी भी तेजी से उफान पर है.


खरकई नदी का हाल

आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास खरकई नदी का जलस्तर 130.32 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि यहां खतरे का निशान 129.00 मीटर निर्धारित है. नदी फिलहाल खतरे के निशान से 1.32 मीटर ऊपर बह रही है और इसमें लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.

स्वर्णरेखा नदी की स्थिति
मानगो पुल के पास स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर 120.24 मीटर दर्ज किया गया है. यहां खतरे का निशान 121.50 मीटर पर है. हालांकि स्वर्णरेखा अभी खतरे के निशान से 1.26 मीटर नीचे बह रही है, लेकिन इसका जलस्तर भी लगातार ऊपर चढ़ रहा है.

तटीय इलाकों के लिए अलर्ट और अपील
नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है. डूब क्षेत्र और निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों से अपील की गई है कि वे बिना देर किए सुरक्षित ऊंचे स्थानों या नगर निगम द्वारा बनाए गए आश्रय स्थलों (राहत शिविरों) में शरण ले लें. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए लोगों को नदी के मुहाने और किनारे न जाने की सख्त सलाह दी गई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !