Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-30

Seraikela Cime News: सरायकेला में चोरी के जेवर के साथ महिला गिरफ्तार, 5 मोबाइल भी बरामद, 2 लाख के जेवर जब्त

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी अभियान के तहत एसपी सरायकेला के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने आमदा ओपी क्षेत्र की गुलगुलिया बस्ती में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी के आभूषणों के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया. उसके पास से कुल 44 पीस चांदी जैसे और सिटी गोल्ड के जेवर तथा 5 टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है.

अरुण मोदी के घर हुई तलाशी
पुलिस टीम ने अरुण मोदी उर्फ बीफे मोदी के घर की तलाशी ली. तलाशी के दौरान टीन के बक्से के पीछे जमीन पर एक पीले रंग का झोला मिला. इस झोले पर "फ्रीडम मॉल" लिखा हुआ था. झोले के अंदर कपड़े की एक पोटली रखी थी. पोटली को खोलने पर उसमें प्लास्टिक में लपेटकर रखे गए चांदी जैसे और सोना जैसे आभूषण मिले. इसके अलावा घर में रखे दो बक्सों की तलाशी के दौरान 5 टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किए गए. पुलिस के अनुसार, बरामद सामान से संबंधित कोई कागजात आरोपी परिवार की ओर से प्रस्तुत नहीं किया गया.



महिला ने अलग-अलग जगहों से चोरी की बात स्वीकारी
पूछताछ के दौरान पुलिस ने तुयू मोदी उर्फ दुर्गा श्री मोदी (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया. वह अरुण मोदी की पत्नी और गुलगुलिया बस्ती, आमदा की रहने वाली है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में महिला ने अलग-अलग जगहों से सामान चोरी करने की बात स्वीकार की है. मामले में खरसावां थाना कांड संख्या 41/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने धारा 317(2)/317(4)/317(5) BNS के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.



44 जेवर और 5 मोबाइल जब्त
पुलिस के अनुसार, छापेमारी में कुल 44 पीस आभूषण बरामद हुए हैं. इनमें 10 जोड़ी चांदी की पायल, 3 चेन, 5 बच्चे के बेरा, 5 अंगूठी और 5 ताबीज समेत अन्य चांदी के जेवर शामिल हैं. इसके अलावा 12 पीस सिटी गोल्ड के हार, चेन, पंजा और कड़ा भी बरामद किया गया है. मोबाइल फोन में VIVO के 4 और ITEL का 1 मोबाइल शामिल है. बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है.

एसडीपीओ और पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में छापेमारी
यह कार्रवाई एसडीपीओ सरायकेला और पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में की गई. छापेमारी दल में आमदा ओपी प्रभारी राम रेखा पासवान, योगेश रजक, रोपना राम कांशी, आरक्षी राजेन्द्र नाथ किस्कु और विश्वनाथ ठाकुर शामिल थे.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !